पत्रकार नीरज शुक्ला पर देर रात 04 अज्ञात लोगो ने की चाकू से जानलेवा हमला, सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने की हमले की कड़ी निंदा, हमलावरों को जल्द गिरफ्तार नही किया गया तो होगा बड़ा आंदोलन

बिलासपुर : पत्रकार नीरज शुक्ला देर रात अपना काम खतम कर घर लौट ही रहा था की अरपा पुल के पास घात लगाए बैठे 04 लोगो ने बाइक से उसका पीछा किया और वह जैसे ही अपने घर के पास पहुंच कर अपनी स्कूटी रोका ही था कि उन चार लोगो ने चाकू लेकर उसे मांरने के लिए दौड़ाएं जहा से नीरज तेज भागकर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा पाया, तब उन हमलावरों ने बौखलाहट में वहा रखी नीरज की स्कूटी को तोडफोड़ कर पास के नाले में गिरा दिया और वहा से भाग निकले , यह सारी घटना पास के ही एक सीसीटीवी में कैद भी हुई हैं, पूरी घटना की रिपोर्ट रात में ही सरकंडा थाना में दर्ज करा दिया गया है, लेकिन देर शाम तक पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं मिली है।
( घटना की सीसीटीवी फुटेज)
न्यूज हाइवे, न्यूज पोर्टल के पत्रकार नीरज शुक्लां जो कि लगातार जुआ सट्टा की खबर लिख रहे है जिससे जुआ सट्टा खिलाने वाले सकते में थे हाल ही में वे पैसे की लेन देन को लेकर ACCU के एक आरक्षक की भी खबर प्रकाशित किया था जिसे लेकर उसे धमकी भरे कॉल भी आए थे लेकिन उसने उसे उतनी गंभीरता से नही लिया था।

इस घटना को लेकर पत्रकारों में बेहद आक्रोश देखा जा रहा है आज सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष आरडी गुप्ता ने इस घटना को लेकर तत्काल आपात बैठक बुलाकर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि दोषीयों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करें अन्यथा संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
वही संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि यह हमला किसी एक पत्रकार पर नही अपितु पूरे पत्रकार जगत पर हमला है जो हम कतई बर्दास्त नही करेंगे पुलिस तत्काल कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करे।
संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज खंडेलवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन की जवाबदारी बनती है कि घटना की जांच कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करे ताकि समाज में पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता कर सके।