Loading ...
बिलासपुर

कलेक्टर जनदर्शन में सबूत लेकर पहुंची महिलाएं… आखिर कलेक्टर से क्यों हो गईं नाराज….!! पढ़िए पूरी खबर…

बिलासपुर : बंधवापारा, सरकंडा शराब दुकान के पास कन्या शाला व ड्रीम लैंड स्कूल स्थित है यहा स्कूली बच्चों का आना- जाना लगा रहता है साथ ही घर की महिलाए भी अपनी बच्चियों को स्कूल लाने ले जाने अक्सर यहा जाया करते है लेकिन पास में शराब भट्ठी होने की वजह से आए दिन यहा पर शराबियों का डेरा जमा रहता है।

महिलाओ ने जानकारी देते हुआ बताया कि अक्सर यहा गाली, गलोच, महिलाओ से छेड़खानी एवम मारपीट जैसी घटनाएं अक्सर होते रहती है। महिलाओ को यहा से गूजरना मुश्किल सा हो गया है, शासन को यहां के लोगो नें कई बार ज्ञापन दे कर इस शराब दुकान को बंद करने या अन्यत्र खोलने का निवेदन कर चुके है, लेकिन आज तक उसमे कोई कार्यवाही नहीं किया गया।

महिलाओ ने जानकारी दी कि पिछले मंगलवार को जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन दे कर इसे बंद कराने की मांग हम महिलाओ ने की थी, तब कलेक्टर साहब ने कहा था की कोई एक सबूत ले कर आओ मैं तुरंत इस शराब दुकान को बंद करा दूंगा लेकिन जब आज वहा देर रात तक शराब दुकान खुले होने की सीसीटीवी फुटेज सबूत के तौर पर लेकर गए तो कलेक्टर ने हमे यह कर चलता कर दिया की तुम लोग अब इसमें राजनीति ला रहे हो । महिलाओ को कलेक्टर के इस जवाब से काफी हैरानी व निराशा हुई।

महिलाओ ने यह कहा है कि अब हम 03 दिनो तक शासन की कार्यवाही का इंतजार करेंगे इन 03 दिनों में शासन प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करती है तो चौथे दिन महिला समूह स्वय शराब दुकान पर ताला जड़ेगी, उसके बाद जो भी होगा वह शासन – प्रशासन की जवाबदारी होगी।