पुलिस और आम जनता के बीच बढ़िया तालमेल बना रहे, पुलिस की छवि धूमिल न हो : आईजी रतनलाल डांगी

बिलासपुर : योग गुरु के नाम से प्रसिद्ध आईपीएस अफसर रतन लाल डांगी पत्रकारो ने बातचीत की, उन्होंने कहा बिलासपुर आईजी के रूप में कार्यकाल बहुत बढ़िया रहा……इसमें बहुत सी यादे और बहुत सारे लोग जुड़े हुए है…..!
चूँकि बिलासपुर से पुराना नाता भी रहा है,जब मै एसपी हुआ करता था..इसलिए बिलासपुर को और आसपास के जिलो और लोगो के बारे में अच्छे से जानता था…उन्होंने कहा की सक्ति और सारंगढ़ जिला मेरे रहते बना है उद्घाटन के दौरान मै खुद रहा जिसका मै खुद साक्षी हूँ यह भी एक यादगार पल है….!
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि…. पुलिस और आमजनता के बीच में बढ़िया तालमेल बना रहे और पुलिस की छवि धूमिल न हो इसके लिए भी हर संभव कोशिश की गयी।
इस वजह से आमजनता के लिए खुला हुआ दरबार रखा गया था,ताकि कोई भी पीड़ित व्यक्ति मिल सके और लोगो की समस्याएं सुनी जा सके….योग के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा की यह जीवन का सबसे बढ़िया काम है।
इससे इंसान न सिर्फ स्वस्थ रहता है बल्कि तन और मन भी हमेशा स्वस्थ रहता है,इंसान फिट रहता है और बीमारी जल्दी नहीं होती है..इसलिए योग सबको करना चाहिए यह शरीर के लिए काफी लाभदायक है।
.बातो बातो में उन्होंने कहा की इंसान को हमेशा मस्त रहना चाहिए और खुश रहना चाहिए और सोच बढिया रखना चाहिए जिससे लोग आपको और आपकी बातो को माने, वही उन्होंने यह भी कहा की हमेशा लोगो को प्रेरणा दे की नेक काम करिये ताकि समाज में बदलाव आ सके लोग जागरूक हो सके।
• पत्रकारों ने आईजी का किया सम्मान •
इस बीच आईपीएस रतन लाल डांगी का “सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़” द्वारा उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए,उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनका सम्मान किया।
इस मौके पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता, देवदत्त तिवारी,उमाशंकर मिश्रा,अखिल वर्मा, पंकज खंडेलवाल, मनीष शर्मा,श्याम पाठक, कृपा शंकर शर्मा ,लोकेश बाघमारे, अनीश गंधर्व, संतोष मिश्रा, सागर सोनी,शेष यादव सहित पत्रकार मौजूद रहे।