Loading ...
बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव का जन्मदिन आज कार्यकर्ताओ ने बड़ी धूम धाम से मनाया

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव का आज जन्मदिन कार्यकर्ताओ ने बड़ी धूम धाम से मनाई।

श्री अरूण साव सुबह रतनपुर पहुंच कर मां महामाया का पूजा- अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया तत्पश्चात अपने दिन की शुरुआत की।

रतनपुर में मां महामाया का दर्शन करने के पश्चात वे सीधे बिलासपुर स्थित अपने शासकीय बंगले पहुंचे जहां कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य आतिशबाजी व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया, जहा लगभग दोपहर 2 बजे तक कार्यकर्ताओ से मिलने एवम बधाई लेने का सिलसिला चलता रहा । दोपहर 2 के बाद वे रायपुर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।