आपत्तिजनक रूप से छत्तीसगढ़ भवन के पास बैठे रहने वाली महिलाओ के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही, 06 महिलाओ को प्रतिबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर : आपत्तिजनक रूप से छत्तीसगढ़ भवन के आसपास बैठे रहने वाले महिलाओ के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए सभी को प्रतिबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ भवन के पास अक्सर कई महिलाए मुंह में कपड़ बाधे घूमते नजर आते है जो आते जाते पुरुषो के साथ बात कर उनकी बाइक में बैठकर जाते भी देखा गया है, जिसकी शिकायत आसपास के लोगो ने पुलिस से की थी।
पुलिस ने येसी महिलाओ को पिछले दिनों हिदायत दिया था साथ ही महिला रक्षा टीम के द्वारा भी इन्हे पूर्व में समझाइस दी गई थी लेकिन इसके बावजूद इनके नहीं मानने पर आज आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचित किया गया कि कुछ महिलाये फिर से बैठकर आने जाने वालों के साथ अनर्गल, आपत्तिजनक रूप से वातावरण को दूषित करने का प्रयास कर रहे है।
जिसके बाद तत्काल सिविल लाइन थाना प्रभारी ने महिला स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग पार्टी को भेजकर इनमे से 06 महिलाओ को प्रतिबंधक कार्यवाही 151 crpc के तहत गिरफ्तार कर सभी को जेल दाखिल किया है।