एसईसीएल श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा आयोजित आनंद मेला में सांसद अरुण साव हुए शामिल

बिलासपुर: एसईसीएल के श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा एसईसीएल वसंत विहार स्थित खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय आनंद मेला का आज अंतिम दिन रहा, जिसमे बिलासपुर के लोकसभा सांसद बिलासपुर श्री अरूण साव शामिल होकर श्रद्धा महिला मंडल का हौसला बढ़ाया एवम मेले का आनंद लिया।

श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा आयोजित दो दिवसीय आनंद मेले में लोगों का हूजूम देखा गया। इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्त कार्यकर्ताओ के अथक प्रयासों से इस मेले में हमारे 13 कोयला क्षेत्रों में कार्यरत महिला समितियों की बहनों ने स्टाल लगाया।

श्रद्धा महिला मंण्डल द्वारा आयोजित इस आनंद मेले में एसईसीएल एम्प्लाई सपरिवार एवं आसपास व शहर के लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। आनंद मेले में लोगों ने जमकर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा एवं अलग-अलग क्षेत्रों के प्रसिद्ध परिधानों व अन्य सामानों की खरीददारी की। व्यंजनों के स्टॉल के आगे अधिक भीड़ देखी गयी। व्यंजनों में लोगों ने छत्तीसगढी़, राजस्थानी, उत्तरप्रदेश, पंजाबी, गुजराती, बंगाली आदि व्यंजनों का भरपूर स्वाद चखा। इसके साथ ही लोगों ने लघु उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टालों से अपनी आवश्यकता की सामग्रियाँ क्रय की।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रीय महिला समितियों द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया एवं सीआईएल क्विज काम्पटिशन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।