बिलासपुर
राष्ट्रपति एवम प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दे कर गुरुघासीदास विवि में एससी वर्ग के कुलपति नियुक्त करने की मांग

बिलासपुर : मतदाता जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के पिता नन्द कुमार बघेल के साथ राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय को ज्ञापन दिया गया।
श्री नन्द कुमार बघेल ने मांग किया है कि गुरुघासीदास सेंट्रल विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति पद पर किसी एससी वर्ग के व्यक्ति की नियुक्ति होनी चाहिए।
उन्होंने कहा की ज्यादातर लोग एससी वर्ग से आते है, छत्तीसगढ़ राज्य में भी अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगो की संख्या अधिक है। इसके साथ ही आरक्षण के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर मतदाता जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द कुमार बघेल,डॉ. सरिता भारद्वाज मुंगेली ,गीत साहू सक्ति और नायसी भारद्वाज आदि शामिल रहे।