बिलासपुर
अशोक अग्रवाल की मां के निधन पर नागरिक बैंक और गृह निर्माण समिति ने दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर : बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल की माता जी का दुखद निधन पर क्लब बैंक के पदाधिकारी, कर्मचारियों ने दो मिनट मौन रख कर मृत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बैंक के डायरेक्टर श्री मनोज भंडारी ने कहा कि 96 वर्षीया श्रीमती गीतादेवी एक ममतामयी मां थी सभी का विशेष ध्यान देती थी वही अनुशासन और सभी को जोड़ने की गजब शक्ति थी।उनके निधन से सभी लोग बहुत दुखी है।
शोक सभा में बैंक की उपाध्यक्ष सुश्री अलका शर्मा, डायरेक्टर डा सोमनाथ यादव, श्रीमती राजेश्वरी जायसवाल,नारायण आवटी बैंक के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में बिलासपुर गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष शेखर मुदलियार,डायरेक्टर रोहित बाजपेई सहित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।