Loading ...
बिलासपुर

बंधवापारा ,सरकंडा के देशी शराब दुकान को हटाने आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

बिलासपुर : आम आदमी पार्टी के नेता उज्ज्वला कराडे के नेतृत्व में आज बंधवापारा सरकंडा स्थित देशी शराब दुकान को हटानें का ज्ञापन सौपा गया।

आम आदमी पार्टी की नेता उज्ज्वला ने कहा कि किसी भी स्कूल के 100 मीटर के दायरे में कोई शराब दुकान नही खोली जानी चाहिएं फिर भी यहा ड्रीमलैंड स्कूल के नजदीक शराब दुकान खोला गया है, जहा दिनभर शराबियों का जमावट बना रहता है आए दिन गाली गलौच ,मारपीट एवम महिलाओ, युवतियों को शराबी छिटाकसी करते रहते है ,जिससे यहां पर रहने वाली महिलाए/ युवती परेशान है, देर रात शराब पीकर आपस में मारपीट की घटना भी अब आम हो चुकी है।

आज कलेक्टर को ज्ञापन देकर इसे तत्काल वहा से हटानें की मांग की गई है, अगर जल्द ही इसे हटाया नही गया तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।