Loading ...
बिलासपुर

टिकरापारा में अवैध निर्माण तोड़ने गए नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के साथ खटीक परिवार ने किया भारी वाद- विवाद। देखिए वीडियो…

बिलासपुर : बिलासपुर नगर निगम के नए कमिश्नर आइएएस कुणाल दुदावत के सख्त आदेश के बाद पूरे शहर में अतिक्रमण करने वाले लोगो पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है।

आज टिकरापारा के जसा गली में अवैध निर्माण कर सड़क को जाम कर सड़क पर ही पक्का मकान बनाए बनाने वाले टिकरापारा के साधना खटीक के मकान को बुलडोजर से तोड़ा गया ।

इस दौरान साधना खटीक व उनके परिवार वालो ने नगर निगम के अतिक्रम दस्ते के साथ बेहद बाद विवाद किया लेकिन जब नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते व साथ गई पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो खटीक परिवार शांत हो गया और नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने अवैध निर्माण किए गए पक्के मकान को बुलडोजर से तोड़ गिराया।