यातायात सुगम बनाने नगर निगम के प्रभारी कमिश्नर पैदल निकले सड़को पर, कंपनी गार्डन के बाहर लगे ठेलो एव वृहस्पति बाजार के बाहर सब्जी व ठेलो में फल बेचने वालो को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने हटाया ,यातायात बाधित न करने की दी गई व्यापारियों को सख्त हिदायत

बिलासपुर : नगर निगम के नए आयुक्त कुणाल दुद्दावत के निर्देशो के बाद नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते नजर आ रही है।

शनिवार को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने देवकीनन्दन चौक से प्रताप चौक, सदर बाजार, गोलबाजार, शनिचरी बाल्मिकी चौक, बिलासा चौक, मछली मार्केट, फर्नीचर लाइन, ज्वाली पुल, सिटी कोतवाली तक सड़कों को अतिक्रमण कर लगाए गए दुकानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
इस पूरे कार्यवाही के दौरान प्रभारी कमिश्नर वास्तु जैन स्वयं मौजूद रहे और प्रताप चौक से शनिचरी बाजार तक पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की।
बता दे कि नगर निगम के अतिक्रम दस्ते द्वारा कंपनी गार्डन के सामने लगने वाले चाट- गुपचुप के ठेले सहित सभी ठेलो को वहा से आज हटवा दिया गया है, वही बृहस्पति बाजार के बाहर जमीन पर सब्जी बेचने वालो को बाहर सब्जी बेचने से मना किया गया जिससे सब्जी लेने आए लोगो को गाड़ी पार्किंग में असुविधा न हो एवम रोड में आने जाने वाले को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस पूरे कार्यवाही के दौरान प्रभारी कमिश्नर वास्तु जैन, अतिक्रमण दस्ता प्रभारी प्रमिल शर्मा, संतोष वर्मा, शिव बहादुर जायसवाल एवम यातायात विभाग के एएसआई कुंज राम जगत आदि अधिकारी /कर्मचारी मौजूद रहे।