Loading ...
बिलासपुर

वृहस्पति बाजार के बाहर अव्यवस्थित रखे वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही

बिलासपुर : बृहस्पति बाजार में 03 दिनो पूर्व बाजार के बाहर सब्जी- भाजी व फलो के ठेला को हटवाकर पार्किंग की व्यवस्थित व्यवस्था नगर निगम एवम यातायात पुलिस द्वारा बनाई गई थी, फिर भी आज शाम सब्जी भाजी लेने आए कुछ लोगो के द्वारा बाजार के बाहर बेतरतीब तरीको से अपनी गाड़ीयां खड़ी कर दिया गया था।

जिससे रोड पर से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों को पुनः दिक्कत होने लगी थी जिसे देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा बाहर बेतरतीब तरीको से खड़े मोटर साइकल एवम स्कूटी पर कार्यवाही करते हुए उन्हें लिफ्ट कर यातायात थाने ले गई।