सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, के पाली ब्लाक उपाध्यक्ष के पिता के निधन पर संगठन उनके निवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवम शोक संतप्त परिवार का बाधा ढांढस, परिजनों के इस दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ खड़े है – आर.डी गुप्ता

बिलासपुर : सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पाली ब्लॉक इकाई के उपाध्यक्ष विक्की अग्रवाल के पिता श्री वेदप्रकाश अग्रवाल का पिछले दिनों देहावसान हो गया था।
दुख के इस घड़ी पर परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ के पदाधिकारी व सदस्य सोमवार को पाली पहुंचे, पाली में ब्लॉक उपाध्यक्ष विक्की अग्रवाल के निवास स्थान जाकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी गई।
इस दौरान निवास स्थान पर शोकसभा का आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने कहा की सदभाव पत्रकार संघ, संगठन के हर सदस्य के सुख-दुख में हमेशा साथ निभाता आया है और आगे भी साथ देता रहेगा।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा की श्री वेदप्रकाश अग्रवाल से उनका बहुत पुराना संबंध था,वे एक हंसमुख और जिंदादिल इंसान थे।
प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा ने स्व.अग्रवाल के साथ बिताए समय को याद करते हुए उन्हें एक मेहनती आदमी बताया।शोकसभा के बाद उपस्थित पत्रकार साथियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, जिला सचिव आमिर खान, जिला सचिव अनीश गंधर्व, हीराजीराव सदाफले,भूषण श्रीवास, कोरबा जिला इकाई के उपाध्यक्ष कमल महंत, ओम जायसवाल एवं दिवंगत श्री वेदप्रकाश अग्रवाल के परिजन उपस्थित रहे।