Loading ...
बिलासपुर

सत्यम चौक से पुराना बस स्टैंड एवम श्रीकांत वर्मा मार्ग चौक तक के अतिक्रमण आज नगर निगम द्वारा हटाया गया

बिलासपुर: नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार आज अतिक्रमण दस्ते के द्वारा सत्यम चौक से लेकर अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड एवं अग्रसेन चौक से श्रीकांत वर्मा चौक तक के सड़क के दोनों ओर के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

इस दौरान बिलासपुर नगर निगम के प्रभारी कमिश्नर वाशु जैन, यातायात विभाग से संतोष पांडेय, अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा, संतोष वर्मा, शिव बहादुर जायसवाल आदि प्रमुख रुप से मोजूद रहे।