बिलासपुर
अवैध निर्माण पर चल रहा नगर निगम का बुलडोजर, भाजपा नेताओं ने बीच में ही रोक दिया , सीमांकन रिपोर्ट के बाद अब होगी कार्यवाही

बिलासपुर : नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त के आदेशानुसार मैन रोड पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानो/दुकानों पर नगर निगम की अतिक्रमण शाखा द्वारा लगातार बुलडोजर चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

सोमवार को उसलापुर पाटीदार भवन के पास शासकीय भूमि पर काबिज आशुतोष पाठक की ममता फेब्रिकेशन की दुकान को अतिक्रमण शाखा द्वारा कार्यवाही करते हुए बुलडोजर से ढहाया जा रहा था इसी दौरान कुछ बीजेपी के नेताओ ने आ कर अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए सीमांकन करने के बाद ही कार्यवाही करने की मांग पर अड़ गए और तू तू मैं मैं करने लगे हालत बिगड़ता देखा नगर निगम को बीच में ही अपनी कार्यवाही रोकनी पड़ी।

साथ ही भाजपा नेताओं की मांग को देखते हुए अब आगे की कार्यवाही सीमांकन होने के बाद सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम द्वारा की जायेगी।