Loading ...
बिलासपुर

नारी शक्ति टीम ने सतनाम समाज के लोगो के घरों में जा कर झंडा भेट करते हुए दी गुरुघासीदास जयंती की बधाई

बिलासपुर : संत गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के पवन पर्व पर नारी शक्ति टीम बिलासपुर के द्वारा तालापारा में सतनाम समाज के लोगों के घरों में जा कर गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर बधाई देते हुए ध्वजा भेट की।

गुरु घासीदास बाबा जी ने अपने संदेश में कहा है कि ” मनखे मनखे एक समान” इसी संदेश को सार्थक करने के लिए सभी लोगों को एक साथ रहकर एक साथ मिलजुल कर रहने व कार्य करने का आग्रह किया।

नारी शक्ति टीम सदैव समाज हित के लिए कार्य करती है आज गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती पर नारी शक्ति टीम के द्वारा ध्वज वितरण के आयोजन में प्रमुख रूप से ललिता लहरें, रंजीता लहरें ,अंजलि घृतलहरे, स्वाति लहरी, नितिशा पमनानी, अनु विश्वकर्मा, आंचल माथुर सहित नारी शक्ति टीम के सदस्य गण उपस्थित रहे।

नारी शक्ति टीम के संयोजक धनंजय गिरी गोस्वामी के कुशल मार्ग दर्शन में बिलासपुर की नारी शक्ति टीम लगातार नारियों के हितो की सुरक्षा के लिए सदेव तत्पर रहकर सराहनीय कार्य कर रही है।