महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार द्वारा आनंद मेला का सफल आयोजन

बिलासपुर : महिला कल्याण समाज एसईसीएल द्वारा रविवार को इंदिरा विहार खेल ग्राउंड में माननीया, श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्षा पूनम मिश्रा की मुख्य अतिथि में आनंद मेला का सफल आयोजन किया गया ।
इस मेले में सदस्यों के द्वारा विभिन्न तरह के लजीज व्यंजनों वाले एक से बढ़कर एक स्टाल लगाए गए थें जिसम मीठे, नमकीन ,चटपटा व्यंजन लजीज था , पेय पदार्थ-कोल्ड ड्रिंक्स, चाय, कॉफी मिल्क शेक, आइसक्रीम फ्रूट शेक आदि के अनेक तरह के स्टाल देखे ,रेडीमेड कपड़े, साड़ी, ज्वेलरी, हेल्थ चेक अप आदि के भी स्टाल लगाए गए थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सीएमडी एवम सभी डायरेक्टरो के सपरिवार गरिमामय उपस्थिति में दिव्यांग बच्चों के द्वारा मनमोहक गीत गाए गए।जिसकी सीएमडी द्वारा बेहद सराहना करते हुए उन बच्चो को 5000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
सीएमडी एवम सभी डायरेक्टरो के द्वारा स परिवार उपस्थित होकर इस आनंद मेला का खूब लुफ्त उठाया गया। महिला कल्याण समाज के द्वारा की गई इस सफल आयोजन की सभी ने सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मेला में लकी ड्रॉ निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार भारती सिन्हा, द्वितीय लक्ष्मी यादव सीएमपीएफ, तृतीय श्रेया साहा, सांत्वना संजीव सीएमपीएफ, डी चौधरी, बीके ठाकुर, राजेंद्र खरे, वंदना प्रेम, संजय श्रीवास्तव को मिला ।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी, श्रीमती विनीता मसीह, कविता घोष, कृति गंगाजली, रेहाना खान, सीमा दिग्रसकर, आभा पांडे, हिमेश्वरी राठौर, पुष्पलता पटेल, गीता रावत आदि का स्राहनी योगदान रहा।