नगर निगम अतिक्रमण दस्ते की कार्यवाही : होटलो की पार्किंग की जांच की गई , इंदु चौक में अतिक्रमण कर सर्विसिंग सेंटर चला रहे दुकान को बुलडोजर से तोड़ा गया

बिलासपुर : नगर निगम बिलासपुर के कमिश्नर वासु जैन के निर्देश पर आज नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की टीम ने अग्रसेन चौक से लेकर इंदु चौक तक अतिक्रमण पर कार्यवाही की।

इस दौरान होटल इमराल्ड, होटल हैवन, होटल ग्रैंड अम्बा के पार्किंग की भी जांच किया गया,और देखा गया कि होटलों की पार्किंग का उपयोग कोई अपने पर्सनल उपयोग तो नही किया जा रहा है लेकिन उक्त सभी होटलों की पार्किंग सही पाई गई।

वही अग्रसेन चौक स्थित विशाल मेगा मार्ट में पार्किंग की समस्या पाई गई साथ ही होटल ईस्ट पार्क के द्वारा पार्किंग एरिया में बेकरी का दुकान भी चलाया जा रहा है जिसे जल्द ही जोन कार्यालय से नोटिस भेजने की बात नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कही गई है ।

इसी तरह इंदु चौक के पास मुख्य मार्ग में अतिक्रमण कर सर्विसिंग सेंटर चला रहे दुकान पर बुलडोजर चला कर तोड़ा गया है।
इस कार्यवाही के दौरान नगर निगम बिलासपुर के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी प्रमील शर्मा, संतोष वर्मा, शिव बहादुर जायसवाल एवम यातायात पुलिस के जवान साथ में उपस्थित रहे।