बिलासपुर
चंद्रमौली मंदिर समिति अरविंद नगर, सरकंडा के द्वारा बंधवापारा सरकंडा में स्थित शराब दुकान हटवाने वाली नारी शक्ति टीम को किया गया सम्मानित

बिलासपुर : चंद्रमौली मंदिर समिति अरविंद नगर सरकंडा के द्वारा बंधवापारा सरकंडा में स्थित शराब दुकान को हटाने को लेकर लगातार आंदोलन करने वाली नारी शक्ति टीम को मंदिर समिति के द्वारा श्रीफल एवम प्रशस्ति पत्र दे कर बुधवार को सम्मानित किया गया।


अरविंद नगर,सरकंडा नारी शक्ति टीम की दीपा शर्मा, किरण धुरी, शकुंतला साहू, रूखमणी ठाकुर, शैल कश्यप, संजू कश्यप, राजकुमारी जायसवाल आदि को सम्मानित किया गया है।