बिलासपुर
किसान नेता विनय शुक्ला ने स्कूल शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, बेलतरा में आत्मानंद स्कूल खोलने की व्यापक संभावना से अवगत कराया

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवम बेल्ट्रा के कांग्रेस नेता विनय शुक्ला ने बुधवार सर्किट हाउस में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेम साय सिंह से मुलाकात कर, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मंडियों में चल रहे धान खरीदी को लेकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया एवम बिलासपुर शहर में बंद सिटी बसों को पुनः व्यापक रूप से चलने के संबंध में मांग रखी।
श्री विनय शुक्ला ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में स्कूल भवनों के उन्नयन और स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जाने की व्यापक संभावना जताई, जिस पर मंत्री ने जानकारी ले कर पहल करने की बात कही।