Loading ...
बिलासपुर

डायल 112 की तात्कालिक सेवा से गर्भवर्ती महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ, जच्चा – बच्चा दोनो सुरक्षित, आरक्षक राकेश व आदित्य का परिजनों ने माना आभार

बिलासपुर : घटना नए वर्ष की शुरुआत के प्रथम दिन यानी 01 जनवरी की है जब ग्राम राक नरिया पारा सिद्ध बाबा मंदिर के पास सीपत से कॉल कर गर्भवती महिला को हॉस्पिटल ले जाने के लिए 102 को कॉल किया गया लेकिन उन्होंने वहा पहुंचने में 02 घंटे का समय लग जायेगा येसी जानकारी दी है। जिस पर 112 ने वहा पहुंच कर गर्भवती महिला को तत्काल मद्दत पहुचाई।

जब 102 द्वारा घटनास्थल ग्राम रॉक सिद्ध बाबा मंदिर के पास प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला संध्या लश्कर के पास सहायता के लिए पहुंचने में 02 घंटे का वक्त लग जाने की बात कही गई तब 112 गाड़ी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर प्रवस पीड़ा से कराह रही महिला को तत्काल गाड़ी में बिठाकर अस्पताल इलाज के लिए लेकर रवाना हुए लेकिन तभी बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा अत्यधिक होने लगी जिसकी वजह से गाड़ी को बीच रास्ते पर ही रोकना पड़ा। और उसके परिजन और मितानिन की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया गया । बाद में जच्चा बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत सकुशल लाया गया ।

तत्पश्चात वापस बेस पॉइंट के लिए रवाना हुए आरक्षक क्रमांक 495 राकेश काछी एवम चालक आदित्य शास्त्री को महिला के परिजन के द्वारा 112 की कार्यप्रणाली पर आभार व्यक्त किया गया।