Loading ...
बिलासपुर

वर्चुअल (ई- चालान) कोर्ट चालान हेतु यातायात पुलिस का हुआ प्रशिक्षण

बिलासपुर : पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नया रायपुर के आदेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित बघेल की उपस्थिति में मंगलवार को स्थानीय पुलिस लाइन बिलासपुर में “वर्चुअल कोर्ट चालान” हेतु बिलासपुर पुलिस को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

वर्चुअल (ई-चालान) प्रशिक्षण कार्यक्रम में एस0बी0आई0 के समन्वयक एवं इजी टॉप कंपनी के फील्ड अफसर श्री सैयद फराज तथा यातायात पुलिस के निरीक्षक श्री सुनील तिर्की द्वारा ऑनलाइन डिजिटल चलानसिस्टम (डिवाइस) जिसके द्वारा पुलिस चालान माननीय न्यायालय प्रकरण की कार्यवाही संबंधित सभी औपचारिकताएं आई डी पासवर्ड लॉगिन तथा डिवाइस के उपयोग संबंधी व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया गया ।

वही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिलासपुर शहरी क्षेत्र के 09 थानों के थाना प्रभारी जिसमें थाना प्रभारी सिविल लाइन, तारबहार कोतवाली, सरकंडा, कोनी, सिरगिट्टी, सकरी, चकरभाटा को दो-दो डिवाइस एवं यातायात पुलिस के प्रत्येक टैंगो स्तर के अधिकारी (सहायक उपनिरीक्षक से निरीक्षक स्तर) के अधिकारियों को एक-एक डिवाइस दैनिक मोटर व्हीकल एक्ट कार्यवाही हेतु प्रदान किया गया।

इस डिवाइस की सहायता से चेकिंग स्थल से ही कैशलेस ट्रांजैक्शन की कार्यवाही सुरक्षित एवं सरलता पूर्वक की जा सकेगी, आवश्यकता अनुसार जांच कार्यवाही से सीधे मोटर व्हीकल एक्ट प्रकरण माननीय न्यायालय पेश की भी सुविधा होगी, डिजिटल इंडिया की तर्ज पर यह सुविधा पुलिस मुख्यालय द्वारा एस0बी0आई0 बैंक के समन्वय से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसे मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही पुलिस द्वारा पारदर्शिता पूर्ण ढंग से की जा सकेगी।