सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने निभाया अपना सामाजिक उत्तरदायित्व, गरीब-मजदूर परिवारों को गर्म कपड़े वितरित कर मनाया अपना नया वर्ष

बिलासपुर: सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आज कोटा के दुरस्त वनांचल क्षेत्र के गरीब परिवारों को गर्म कपड़े एवम बिस्किट्स वितरित कर अपना नया वर्ष मनाया गया।


सदभाव पत्रकार संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा अपने सामाजिक दायित्वो का निर्वहन करते हुए कपड़े के अभाव में इस कड़कड़ाती ठंड में ठंड से ठिठुरने को मजबूर कोटा क्षेत्र के आश्रित गांव लालपुर के सौरापारा बस्ती में निवास करने वाले गरीब- मजदूर परिवारों को गर्म कपड़े एवम बच्चो को बिस्किट्स वितरित किया गया।

दरअसल इस बस्ती में सौरा जाति के लोग निवास करते है जो कभी सांप पकड़ने का काम करते थे लेकिन सरकार द्वारा रोक लगा दिए जाने के बाद यह परिवार आज रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन चला रहे है ।

लेकिन आज भी यह जाति अन्य जातियों से काफी पिछड़ी मानी जाती है, आज भी इनके महिलाओ एवम बच्चो के पास तन ढकने के लिए कपड़े नही है, इस कड़कड़ाती ठंड में ओडने व पहनने के लिए इनके पास गरम कपड़ो का अभाव देखा गया है।

इन्ही सब बातो को ध्यान में रखते हुए सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ द्वारा इस जगह को चुना गया और इन लोगो को गरम कपड़े व बच्चो को खाने के लिए बिस्किट्स पैकेट्स दे कर इस नव वर्ष में उनको एक छोटी सी खुशियां प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश संगठन द्वारा की गई है।

इस दौरान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष आर.डी गुप्ता, कार्य 0प्रदेशाध्यक्ष देवदत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल,राजेंद्र यादव,संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्य0 संभागीय अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, जिला महासचिव ललित गोपाल, गुड्डा सदाफले, संभागीय उपाध्यक्ष डब्बू सिंह ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, सचिव संदीप गुप्ता, सचिव अंकुश गुप्ता, जिला सचिव श्रृष्टि सिंह, जिला सचिव भारती यादव, जिला सचिव अमीर खान, जिला सचिव अनीश गंधर्व, तहसील उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत कुमार, ब्लाक सचिव रामगोपाल भार्गव,रितेश केशरी, विकास तिवारी, रमेश भट्ट, साकेश शुक्ला, रोहित साहू आदि पत्रकार साथीगण एवम जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।