Loading ...
बिलासपुर

घर में घुसकर जातिगत गाली गलौच कर जान से मारने के आरोप में दो लड़कियों को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : कु. संजू सूर्यवंशी निवासी चिंगराजपारा सरकंडा के घर आरोपी प्रिया ठाकुर एवं अन्नु ठाकुर घर में घुसकर जातिगत गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट की। जिसकी रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई गई थी जिस पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 25 / 2023 धारा 294, 323, 506, 452, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसकी सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा.पु.से.), अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार को दी गई जिस पर तत्काल आरोपियो की धरपकड कर गिरफतारी करने के निर्देश दिये गये थे।

जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियो की लगातार पता तलाश की जाकर 1. प्रिया ठाकुर पिता राजकिशोर ठाकुर उम्र 20 साल 2. अन्नु ठाकुर उर्फ लाडो पिता राजकिशोर ठाकुर उम्र 20 साल सभी निवासी गीतांजली सिटी फेस-1 अटल आवास सरकंडा को पकड़ा गया आरोपियो से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर प्रकरण में 3(1)(द) (ध) एससी / एसटी एक्ट जोडी जाकर आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

आरोपियो के नाम –

1. प्रिया ठाकुर पिता- राजकिशोर ठाकुर उम्र 20 साल

2.अन्नु ठाकुर उर्फ लाडो पिता राजकिशोर ठाकुर उम्र 20 साल सभी निवासी- गीतांजली सिटी फेस-1 अटल आवस,सरकंडा,बिलासपुर