Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

कुदुदंड वार्ड न.16 के पार्षद उप चुनाव में भाजपा की श्रद्धा जैन ने अपनी जीत दर्ज कराई

बिलासपुर : कुदुदंड वार्ड 16 की पार्षद उप चुनाव में भाजपा की श्रद्धा जैन 233 वोटो से अपनी जीत दर्ज़ करा ली है।

वार्ड पार्षद की मौत के बाद यह वार्ड बिना पार्षद के चल रहा था। जिसके लिए उप चुनाव कराया गया मतदान के बाद आज गुरुवार सुबह 9 बजे बर्जेस स्कूल में मतगणना प्रारंभ हुई , जिसके प्रारंभिक दौर में कांग्रेस की अनिता कश्यप भाजपा की श्रद्धा जैन से आगे चल रही थी लेकिन अंतिम दौर की काउंटिंग आते आते कांग्रेस की अनिता कश्यप पिछड़ गई और भाजपा की श्रद्धा जैन 233 वोटो से बढ़त बनाते हुए यह पार्षद उप चुनाव अपने नाम दर्ज करा ली है।