•कान्य कुब्ज ब्राह्मण विकास मँच, छत्तीसगढ़ द्वारा भगवान परशुराम जी की मंदिर में लिया गया महाआरती का आयोजन •गरीब परिवारों को कंबल, खिचड़ी, तिल लड्डू व पतंग बांटे गए •विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

बिलासपुर : कान्य कुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा मकर संक्रान्ति के अवसर पर निर्माणाधीन आशीर्वाद भवन लोखँडी में अँचल के प्रथम भगवान श्री परशुराम मँदिर मे पूजा अर्चना एवम महाआरती का कार्यक्रम रखा गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा कृषि उपज मण्डी के अध्यक्ष पँ.राजेन्द्र शुक्ला थे,जिनके द्वारा भगवान श्रीपरशुरामजी की आरती पूजन के पश्चात गरीब परिवार को कँबल , लड्डू एवँ छोटे बच्चों को पतँग वितरित किया गया ।
श्री शुक्ला ने नव निर्मित अँचल के प्रथम भगवान श्री परशुराम जी के मँदिर निर्माण के लिए सभी को बधाइयां दी एवम आशीर्वाद लिया। एवम समाज के हर वर्ग को समाज की भलाई के लिए यथा शक्ति अपना सहयोग प्रदान देते रहने की बात की, वही समाज के हित के कार्यों में अपना हर प्रकार से सहयोग प्रदान करने की बात की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो ने खिचडी,तिल लड्डू एवँ मिष्ठान के साथ पारिवारिक वातावरण मे भोजन का आनँद लिया।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल सँचालन शास्वत तिवारी एवँ आभार प्रदर्शन अमित तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप,सँरक्षक गोपाल तिवारी, प्रदेशाध्यक्ष बी.के पान्डेय, बसँत बाजपेयी,महेश तिवारी लक्ष्मीकाँत दीक्षित,के.एस अवस्थी, सुरेन्द्र तिवारी,इँ.आलोक त्रिवेदी,मीत तिवारी,सुनीता तिवारी, अन्नपूर्णा दुबे,शिखा तिवारी,रत्ना तिवारी, अदिति तिवारी, अर्णब शुक्ल, रानू बाजपेयी, प्रभा बाजपेयी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमित तिवारी, शास्वत तिवारी, मनीष तिवारी, मनीष दुबे,योगेश मिश्र,आशुतोष तिवारी,अप्पू शुक्ल,गौरव बाजपेयी, विजय दीक्षित,राधेश्याम शुक्ल,सहित विप्र जन बडी सँख्या मे शामिल रहे।