उद्योग व्यापार मेले के आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही, खुलेआम मारपीट का वीडियो आया सामने

बिलासपुर : उद्योग व्यापार मेले के आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही, खुलेआम मारपीट की एक वीडियो सामने आया ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिलासपुर के व्यापार विहार में राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मेला का भव्य आयोजन किया गया है, जहा लगभग 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हर दिन इस व्यापार मेला में हजारों की भीड़ रहती है पूरे संभाग के लोग इस व्यापार मेले का आनंद लेने परिवार सहित पहुंचे है।
लेकिन अन्य वर्षो की तरह इस वर्ष के आयोजन में नागरिकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखाई नही दे रहा है जिसके चलते आसमाजिक तत्व के लोग मेले में उपद्रव मचाते दिखाई दे रहे है।
इस आयोजित राष्ट्रीय व्यापार मेले के अंदर हो रहे मारपीट की एक वीडियो सामने आई है इस वीडियो में स्पष्ट रूप से 4 – 6 लोगो के बीच मारपीट होते दिखाई दे रहा है वही इस वीडियो में कही भी कोई पुलिस वाले या वेलेंटियार नजर नही आ रहे। जिसे देख कर लग रहा है कि इस वर्ष के आयोजित व्यापार मेले में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नही की गई है।