•आम निस्तारी रास्ता रोककर प्राथमिक शाला भवन के अतिरिक्त कक्ष निर्माण करने से 200 लोगो के घरों का रास्ता हुआ बंद, •देवरीखुर्द, बरखदान के लोगो ने कलेक्टर, कमिश्नर व महापौर को सौपा ज्ञापन •रास्ता नही खोलने पर दी आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर : वार्ड के 42, शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर देवरीखुर्द बरखदान के प्राथ० शाला के द्वारा आम रास्ता में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि उक्त अतिरिक्त कक्ष का निर्माण हो जाने से आम रास्ता बंद हो जायेगा। आम रास्ता बंद हो जाने से लगभग 200 से अधिक मकानो में रहने वाले परिवारों के लिए अपने घरो तक पहुंचने के लिए मात्र 4 फीट की गलिया ही उन्हें मिल पायेगी। भविष्य मे यदि किसी के घर में प्रसुति का समय आता है, या कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो जाता है तो उस समय बस्ती तक पहुंचने हेतु चार पहिया वाहन का आना मुश्किल हो जायेगा, और विवशवश मरीज को चारपाई में लेटाकर मुख्य सड़क तक लगभग आधा किलोमीटर जाने हेतु बाध्य होना पड़ेगा, जिसके कारण उक्त मरीज के जान माल को खतरा हो सकता है।

ज्ञात हो कि देवरीखुर्द जब पंचायत में था तब प्राथमिक शाला का निर्माण हो रहा था तब मोहल्लेवासीयो द्वारा उस समय भी विरोध एवं मांग करने पर पंचायत द्वारा स्थिति को समझते हुये आमरास्ता छोड़ते हुये स्कूल भवन का निर्माण किया गया था। किन्तु आज दिनांक को निगम प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा आम रास्ता को बंद करते हुये अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे मोहल्लेवासीयो में निगम प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के खिलाफ गुस्सा एवं आकोश की भावना व्याप्त हो रही है।
जिसे लेकर गुरुवार को आजाद युवा संगठन एवं बरखदान मोहल्लावासीयो द्वारा कलेक्टर,नगर निगम कमिश्नर एवम महापौर को ज्ञापन सौप कर रास्ता बंद न करने की मांग रखी है, तथा मांग पूरा नही होने पर उग्र आंदोलन करने की बात की है जिसकी पूरी जवाबदेह स्वयं जिला प्रशासन का होगा।