
सरगुजा/बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की काफ़िले की गाड़ी पलटने से गाड़ी में सवार प्रधान आरक्षक की मौत हो गई. वहीं तीन अन्य घायल है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बिलासपुर से अम्बिकापुर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरान रात्रि 01 बजे के करीब उदयपुर के खरफरी नाला के पास उनकी काफिले में लगी पायलट गाड़ी दुर्घटना हो कर पलट गई. दुर्घटना में एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है बाकियों को इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जिसमे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस दुर्घटना में घायल लोगो को लेकर अरुण साव भी अस्पताल पहुंचे और वहां रुककर घायलों का इलाज करवाया. वही इस दुर्घटना की खबर मिलते ही तत्काल मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओपी अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे आदि भी अपने स्टाफ के साथ पहुंच गए थे।