Loading ...
बिलासपुर

सराफा व्यापारी एसोसिशन के अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग शुरू, अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी नारायण सोनी एवम कमल सोनी के बीच कांटो का टक्कर

बिलासपुर : सराफा व्यापारी एसोसिएशन का शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मारवाड़ी लाइन खपरगज स्कूल के समीप वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई चुनाव को लेकर सराफा व्यवसाईयों में आज सुबह से ही बेहद उत्साह देखा गया।

सराफा व्यापारी एसोसिशन की चुनाव की प्रक्रिया पिछले 10 दिनो से चल रही है ,09 जनवरी को इसकी नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई, 12 जनवरी को नाम वापसी हुई जिसमे अध्यक्ष पद के दो दावेदार सुशील सोनी व सन्नी सलूजा ने अपना नाम वापस ले लिया ,अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 04 लोगो ने अपना नामांकन दाखिल किया था जिसमे 02 लोगो के नाम वापस ले लिए जाने के बाद लक्ष्मी नारायण सोनी एवम कमल सोनी के बीच ही अध्यक्ष पद को लेकर टक्कर चल रहा है।

जिनके बीच आज वोटिंग की जा रही है। दोनो प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखा जा रहा है , इस चुनाव में कुल 210 वोटर वोटिंग करेंगे वोटिंग के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दी जाएगी बताया जा रहा है कि शाम 05 बजे तक चुनाव के परिणाम घोषित हो जायेंगे।

अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार लक्ष्मी नारायण सोनी ने घोषणा की है कि अगर वे अध्यक्ष बनते है तो संगठन के लिए 2000 वर्ग फीट का एक भवन का निर्माण कराएंगे एवम दो हॉलमार्क सेंटर की स्थापना भी कराएंगे साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने सभी व्यापारियों के सुख दुख में साथ रहेंगे एवम समय अनुसार व्यापारियों के समक्ष जो भी समस्या आती है उनमें वे व्यापारियों के हितो में सदेव साथ खड़े रहेंगे।

वही अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार कमल सोनी ने कहा की हमारा प्रमुख उद्देश रहेगा की व्यापार सुगम एवम सुरक्षित हो यहां के व्यापारियों को रायपुर जाना कम से कम पड़े वही आसपास के सराफा व्यापारीयो हमारे यहां ज्यादा से ज्यादा खरीदी करने आए। साथ ही सदर बाजार में सराफा व्यापारियों के लिए एक कार्यालय खोलने का सामूहिक प्रयास किया जाएगा।