बिलासपुर
बिलासपुर सराफा व्यापारी एसोसिएशन के कमल सोनी बने अध्यक्ष, समर्थकों ने किया आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत

बिलासपुर : बिलासपुर सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कमल सोनी भारी मतों से जीते।
बिलासपुर सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ । अध्यक्ष पद के लिए कमल सोनी एवम लक्ष्मी नारायण सोनी के बीच मुकाबला था। जिसके लिए सुबह 10 बजे से मारवाड़ी लाइन में मतदान चालू थी जो की शाम 5 बजे तक चलता रहा। तत्पश्चात वोटों की गिनती हुई जिसमे कमल सोनी को 163 एवम लक्ष्मीनारायण सोनी को 39 मत मिले। इस तरह कमल सोनी भारी मतों से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल किया।
अपनी जीत के पश्चात अध्यक्ष कमल सोनी ने सराफा व्यवसायियों से आशीर्वाद लेने निकले जिनका जगह जगह फूल मालाओं एवम आतिशबाजी के साथ जोडदार स्वागत किया गया।
अपनी जीत के पश्चात अध्यक्ष कमल सोनी ने सराफा व्यापारियों के हित में कार्य करने की बात कही।