Loading ...
बिलासपुर

डॉ. नेहा गोयल “गोल्ड मैडल” प्राप्त कर अग्रवाल समाज को किया गौरवान्वित

बिलासपुर : डॉक्टर नेहा गोयल ने अपनी BDS की शिक्षा के दौरान अपनी काबिलियत और कड़ी मेहनत से एक्सीलेंट अवॉर्ड से सम्मानित होकर अग्रवाल समाज को गौरवान्वित किया है।

डॉ.नेहा ने अपने अंतिम वर्ष में मेरिट में स्थान प्राप्त कर, “गोल्ड मैडल” भी प्राप्त किया है। उनकी इस शैक्षिक उपलब्धि पर अग्रवाल समाज सहित सभी वर्गो के लोगो ने उनके सुखद, उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की है !

डॉ नेहा गोयल से उनके भावी मेडिकल प्रोफेशन /प्रेक्टिस के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि महंगे होते मेडिकल इलाज और अत्यधिक खर्चीले महंगे,बड़े हस्पतालों के बीच, उनका प्रयास रहेगा कि जनसामान्य को उचित शुल्क पर दांतो से संबंधित तमाम बीमारियो के बेहतर इलाज हेतु प्रयास करेगी कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी इलाज से वंचित ना रहे ।