‘सबक’ फाउंडेशन द्वारा “एक शाम शहीदों के शहादत के नाम” का आयोजन 26जनवरी, शाम 6 बजे

बिलासपुर : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर “एक शाम शहीदों के शहादत के नाम” कार्यक्रम का आयोजन युवाओं के एक जागरूक संगठन “सबक” द्वारा 26 जनवरी की शाम को एक ‘ सुरमई शाम’ का आयोजन शहीद विनोद चौबे चौक में रखी गई है।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष- तैयब हुसैन ने बताया कि जिले के शहीद परिवारों को सहायता प्रदान कर सम्मान एवम देश भक्ति गीतों की श्रृंखला का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा देश के नव जवानों के मन में देश के प्रति कुछ कर गुजरने की अलख जगाने की कोशिश की जाएगी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष क्रेडाई बिलासपुर, डॉ.अमित सोनी डायरेक्ट – श्रीराम केयर हॉस्पिटल, कमल सोनी, अध्यक्ष – बिलासपुर सराफा एसोसिएशन, निखिल खंडेलवाल अध्यक्ष – असगर क्रीड़ा समिति आदि होंगे।
कार्यक्रम में प्रेम शंकर कारौके डायरेक्टर – म्यूजिकल ग्रुप एवम पुलिस परिवार द्वारा सयुक्तरूप से शानदार देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।