Loading ...
बिलासपुर

देश की एकता, अखंडता, सेवा, विकास के लिए हमे संकल्पित होना चाहिए : शैलेष पांडेय • शहर विधायक ने विधायक कार्यालय में किया ध्वजारोहण

बिलासपुर : शहर विधायक शैलेश पांडेय अपने कार्यालय में झंडा फहराते हुए 74 गणतंत्र दिवस की शहर एवम देशवासियों को बधाइयां दी।विधायक शैलेश पांडेय 26 जनवरी की सुबह 8:30 बजे अपने विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

इस दौरान विधायक शैलेश पांडेय ने शहर एवम देश वासियों को 74 गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह त्यौहार हम सब का त्योहार है पूरे देश का त्योहार है यह त्यौहार हमको संदेश देता है कि आज के दिन हमे संकल्प लेना चाहिए कि हमे हमेशा एक रहना चाहिए, देश की एकता, अखंडता के लिए हमेशा कार्य करना चाहिए और हमे उनका आभारी रहना चाहिए जिन्होंने देश की एकता, अखंडता के लिए अपना राष्ट्र धर्म निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इस लिए हमे अपने राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि मानते हुए देश की एकता, अखंडता, सेवा, विकास के लिए हमे संकल्पित होना चाहिए।

इस दौरान पार्षद रामा बघेल,एल्डरमैन सुबोध केशरी, महिला नेत्री मीनू पांडेय, निजी सचिव कोषतुभ पांडेय, फराज खान, अजीत पांडेय एवम बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।