Loading ...
बिलासपुर

नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर श्रीमति पायल लाठ को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया सम्मानित

बिलासपुर : नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर एवम सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमति पायल लाठ को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया।

श्रीमती पायल लाठ अपने सामाजिक कार्यों के कारण शहर एवम समाज में अपनी एक अलग पहचान कायम की है, समाज के पिछड़े तपके के गरीब- मजदूर लोगो की मद्दत पहुंचने में उनकी संस्था “पायल एक नया सवेरा” लगातार काम कर रही है, उनके सराहनीय इन्हीं कार्यों को देखते हुए बिलासपुर नगर निगम द्वारा उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनके सराहनीय कार्यो के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

आज श्रीमति पायल लाठ को रोटरी क्लब द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप एवम विवेक तनखा मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में विशिष्ट अतिथि के रूप में भी आमंत्रित किया गया था जहा उनके हाथों से उत्कृष्ट बच्चो को पुरस्कृत भी किया गया।