Loading ...
बिलासपुर

स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेटों के द्वारा किया गया गणतंत्र दिवस के पैरेड को मिला प्रथम पुरस्कार

बिलासपुर : 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में आयोजित पैरेड में स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर के एनसीसी कैडेटों के द्वारा किया गया पैरेड को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

यह पैरेड में 07 सीजी बटालियन एनसीसी बिलासपुर के कर्नल सतीश गुप्ता एवं एडम अफसर संजीव राय के कुशल मार्गदर्शन एवं प्राचार्य के दिशा निर्देश पर एनसीसी ऑफिसर अशोक कुमार नागपुरे व आशीष मार्बल सीएसएम के कमांडिंग में किया गया था।

एनसीसी छात्रों की इस पैरेड को गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

यह पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय द्वारा एनसीसी कैडेट्स को प्रदान किया गया। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवम छात्र छात्राओं ने हर्ष प्यक्त किया है।