Loading ...
बिलासपुर

केंद्र सरकार की बजट से बिलासपुर की जनता को बहुत सी उम्मीदें : शैलेष पांडेय

बिलासपुर : केंद्र सरकार का बजट बुधवार को सदन में प्रस्तुत की जायेगी इस बजट से बिलासपुर की जनता को बहुत सारी उम्मीदें हैं।

विधायक शैलेश पांडेय ने कहा है कि बिलासपुर वासियों का बिलासपुर में एम्स स्थापित किए जाने की बड़ी मांग है, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखा है, रायपुर के बाद बिलासपुर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। साथ ही शहर को बी ग्रेट सिटी का दर्जा दिए जाने की भी उम्मीदें है।

शैलेश पांडे ने जीएसटी दरों में कमी के साथ ही पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में भी कटौती कर आम जनता को मंहगाई से बड़ी राहत की उम्मीद जताई है।

वही बिलासपुर के चकरभाठा स्थित हवाई सेवा का विस्तार करते हुए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, मद्रास, हैदराबाद सहित कई महत्वपूर्ण शहरों से सीधे हवाई सुविधा शुरू किए जाने की उम्मीद जताई है।