Loading ...
बिलासपुर

राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में सहयोग प्रदान करने वाले अपने सभी सहयोगियों का सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने किया आभार व्यक्त, संगठन के पत्रकारो को प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित

बिलासपुर :सद्भावना पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की एक आवश्यक बैठक बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन/सम्मान समारोह में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया एवम आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

साथ ही कार्यक्रम के आयोजक संघ के संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष मनीष शर्मा एवम जिलाध्यक्ष पंकज खंडेलवाल जिनके नेतृत्व में यह सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ उन सभी का भी सभी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

संघ से जुड़े बाहर से आए पत्रकारों का जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर इस कार्यक्रम में शरीक हुए और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया उन सभी का भी आभार व्यक्त किया गया ।

महिला पत्रकारो में श्रृष्ट्री सिंह, भारती यादव, रमा आदि जिनके सहयोग से कार्यक्रम में खूबसूरत नन्हे मुन्ने बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ उन सभी का आभार व्यक्त किया गया।

यह पूरा आयोजन जिनके नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में संपन्न हुआ संघ के प्रदेशाध्यक्ष आर.डी गुप्ता एवम कार्य0अध्यक्ष देवदत्त तिवारी का भी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ ने सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।