बिलासपुर
पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की फाउंडर पायल लाठ आईपीएस संतोष सिंह से की मुलाकात, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “निजात” अभियान के लिए किया धन्यवाद

बिलासपुर : पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की चेयरमैन एवम फाउंडर श्रीमति पायल लाठ जिले के नव पदस्थ आईपीएस श्री संतोष सिंह से की मुलाकात।
जिले के नव पदस्थ आईपीएस श्री संतोष सिंह से मुलाकात कर उनके द्वारा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “निजात” अभियान की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया, साथ ही उनके द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में फाउंडेशन की तरफ से अपना सहयोग प्रदान करने की बात कही।
![]()
इस दौरान आईपीएस श्री संतोष सिंह द्वारा पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चो एवम वनांचल के आदिवासियों के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की एवम फाउंडेशन को समाज के कमजोर एवम जरूरतमंद लोगो के लिए सदैव कार्य करते रहने की बात कही ताकि समाज के कमजोर वर्गो को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।