33वां बिलासा महोत्सव में ललित गोपाल “बिलासा पत्रकारिता सम्मान” से होंगे सम्मानित

बिलासपुर : बिलासा कला मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिलासा महोत्सव आगामी 17, 18 एवम् 19 फरवरी 2023 को पंडित देवकीनंदन दीक्षित कन्या व शाला परिसर, तिलकनगर, बिलासपुर पर आयोजित होगा।
विलासा कला मंच के रूप संस्थापक डा. सोमनाथ यादव ने बताया कि विगत 32 वर्ष से लोक संस्कृति पर वी आधारित बिलासा महोत्सव में 17 फरवरी को राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित है, जिसका क विषय “छत्तीसगढ़ के पर्यटन में नदियों का योगदान” है। जो संध्या 5 बजे प. देवकीनंदन दीक्षित कन्या शाला परिसर, बृहस्पति बाजार, बिलासपुर में आयोजित होगा.

इस संगोष्ठी के मुख्यवक्ता डॉ ओमप्रकाश भारती पूर्व सांस्कृतिक राजदूत, फिजी व नदी कोश मर्मज्ञ, वर्धा होंगे, मुख्य अतिथि के के रूप में प्रोफेसर आर.पी. दुबे कुलपति, सी वी रमन विश्व विद्यालय तथा अध्यक्षता डा विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग करेंगे। वही अतिथि वक्ता के रूप में डा पीसी लाल यादव वरिष्ठ लोक साहित्यकार, गंडई और अक्षय नामदेव वरिष्ठ साहित्यकार, पेंड्रा उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर बिलासा कला मंच द्वारा प्रकाशित ” छत्तीसगढ़ की नदियां और पर्यटन पर केंद्रित” पत्रिका का विमोचन होगा। बिलासा महोत्सव का में 19 फरवरी को संध्या 7 बजे से लोकगीत- स संगीत, नृत्य, नाट्य रूप में आदि की रंझाझर प्रस्तुति में वरिष्ट वरिष्ठ लोककलाकार श्रीमती रेखा देवार एवम् नामदेव टीम द्वारा देवार और भरथरी गायन, नृत्य प्रदर्शित किया जाएगा, वही हमर पारा तुहर 1 इस पारा फेम सुनील मानिकपुरी (कोरिया) एवम् टीम द्वारा लोक रंगझाझर की प्रस्तुति में प्रकाशित के साथ ही बिलासपुर के वरिष्ठ लोक कलाकार लालजी श्रीवास एवं टीम वारहमासी लोकरंग प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर भारत की नदियों पर विशिष्ठ कार्य करने वाले नदी कोश मर्मज्ञ डा संध्या ओमप्रकाश भारती वर्धा का “नदी मित्र” सम्मान की उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार 19 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार ललित गोपाल को “बिलासा पत्रकारिता सम्मान” से सम्मानित की जायेगी।
बिलासा कला मंच द्वारा प्रत्येक वर्ष विद्वान व्यक्तित्व को बिलासा लोक साहित्य, सेवा, पत्रकारिता और शिक्षा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान देकर सम्मानित किया जाता है।