Loading ...
बिलासपुर

आगामी त्यौहारो के मद्दे नजर यातायात विभाग द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग जारी

बिलासपुर : आगामी होली त्यौहार को मद्दे नजर रखते हुए शहर के हर चौक चौराहे में यातायात पुलिस की सघन चेकिंग जारी है।

सोमवार को नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, शनिचरी रपटा के पास यातायात विभाग की पुलिस गाड़ियों की कागजात चेकिंग करते देखे गए।

बिना लाइसेंस एवम तीन सवारी वाले अधिकतर लोगो की चालान काटी गई। युवाओं को सेफ गाड़ी चलाने की समझाई भी देवकीनंदन चौक में ट्रैफिक विभाग के एएसआई बीएल कुर्रे द्वारा दी जा रही थी।