Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में खराब हैंडपंप बनाने की शिकायत के 07 दिनो बाद भी नही बना, लोक यांत्रिकी विभाग के ईई से सभापति अंकित गौरहा ने कहा… नोट कराऊं कि भूल जाऊं

बिलासपुर : जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिसमे पूर्व बैठकों के पालन प्रतिवेदन, विद्युत विभाग क्रेडा विभाग,स्वस्थ विभाग, लोक यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग आदि के अंतर्गत किए गए कार्यों की जानकारी एवम समीक्षा ली गई। साथ ही अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषय पर चर्चा की गई।

बैठक में सभापति अंकित गौरहा ने आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए अपने क्षेत्र के खराब हैंड पंपो को सुधरवाने के लिए पिछले 07 दिनो पूर्व लोक यंत्री विभाग के ईई को फोन कर सुधरवाने को कहा था लेकिन विभाग द्वारा खराब बोर को सुधरवाया नही गया न ही इस संबंध में सभापति अंकित गौराहा को कोई जानकारी दी गई। बैठक में भी लोक यंत्री विभाग के ईई कोई जानकारी नहीं दे सके जिस पर सभापति अंकित गौराहा अत्यंत नाराज हो गए और उसने अपने तल्ख अंदाज में अधिकारियों से अपनी गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि… पुनः अपनी शिकायत दर्ज करवाऊं कि भूल जाऊ. जिसे देखकर ईई अपनी गलती समझ गए और तत्काल ठीक करा कर सूचित करने का आश्वासन सभापति गौरहा को दिया।

इसी तरह लोक यंत्री विभाग द्वारा बोर के अपने टारगेट को पुरा कर लेने की बात एवम नए बोर के लिए राज्य शासन से नए टारगेट मिलनें पर करने की बात कहने पर जिला पंचायत सभापति जितेंद्र पांडेय एवम रामेंश्वर भार्गव ईई पर जमकर भड़के ।

सभापति जितेंद्र पांडेय ने लोक यंत्री विभाग के ईई से कहा कि…. जनता के प्रतिनिधि हम है और आप अपनी मन का कर दोगे… जहां बताया गया था वहा बोर क्यों नही हुआ ?

सभापति राहुल सोनवानी ने एनटीपीसी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत उनके द्वारा 1 करोड़ से अधिक की राशि दिलवाई गई थी जिस राशि का पूरा उपयोग पीएचई विभाग द्वारा नही किए जाने का मुद्दा उठाया गया एवं विभाग से एनटीपीसी से मिली राशि का पूरा विवरण मांगा गया।

इसी तरह सरस्वती साइकल योजना के अंतर्गत वितरित की जाने वाली साइकिल वितरण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में नही बुलाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह अतिथि स्कूल प्रशासन तय करता है, लेकिन हम स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बुलाने कर वितरित करवाने के निर्देश देते रहते है।

इसी तरह जिला पंचायत के सदस्य घनश्याम कौशिक द्वारा कोपरा जलाशय से नाला बनाकर एनिकट को पानी देने की मांग पिछले 06 महीनो से विभाग से की जा चुकी है फिर भी विभाग द्वारा कार्य को नही किए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा गया कि एनिकट से पानी मिलने से 50 गांव के लोगो को फायदा मिलेगा,जो विभाग की लापरवाही से अभी तक वंचित है।

जिला पंचायत सदस्य मीनू यादव ने कहा कि पिछले 03 सालो से शाला उन्यन की मांग हमने भेजा है अभी तक शाला का उन्नयन नही हो सका है जिस पर अधिकारियों ने फंड न होने का हवाला देते हुए फंड स्वीकृत होने पर करवाने की बात कही।

इस बैठक में जल संसाधन विभाग के ईई एमके चंद्रा बिना सूचना के अनुपस्थित रहे जिसे लेकर खूब बवाल हुआ । जिला पंचायत सदस्यों ने बिना सूचना कोर्ट में पेशी का हवाला दे कर अनुपस्थित रहने पर सदस्यो ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए उसे शोकाज नोटिस भेजने की बात कही।