Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर में एम्स की स्थापना की मांग विधायक शैलेष पांडेय ने सदन में रखी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हमने इसकी पहल पहले ही कर दी है।

बिलासपुर : विधायक शैलेश पांडेय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में बिलासपुर की जनता की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर में एम्स हॉस्पिटल की स्थान की मांग रखी।

विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि आज बहुत सारे लोगो को इलाज के लिए रायपुर एम्स भेजना पड़ता है। जहा पहले से ही 08 से 09 जिले के लोग इलाज के लिए आ रहे हैं इतना ही नही आस पास के राज्य के लोग भी वहा अपने इलाज के लिए आते हैं।

छत्तीसगढ़ में केवल एक एम्स है जनसंख्या एवम जरूरतों के हिसाब से राज्य में एक और एम्स की आवश्यकता है । बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर वाशियो की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर में एक और एम्स की स्थान की मांग सदन में रखी।

जिस पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने जवाब देते हुए कहा कि इसके लिए पहले ही उनके द्वारा पहल किया जा चुका हैं, वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बिलासपुर में एम्स की स्थापना की मांग कर चुके है, अगला एम्स बिलासपुर में ही खुलेगा । यह आश्वासन आज स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में दी ।

वही विधायक ने पत्रकार सुरक्षा कानून कब तक लागू होगा के संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री का जवाब आया था कि बहुत जल्द ही लागू किया जाएगा, तो पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाएगा। सरकार द्वारा इसके कानून के प्रारूप तैयार किये जा रहे है।