Loading ...
बिलासपुर

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई राष्ट्रीय नेता हुए शामिल, सम्मेलन में अहीर रेजिमेंट की स्थापना, जातिगत मतगणना एवम विधान सभा चुनाव में टिकट की मांग रखी गई

बिलासपुर : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई राष्ट्रीय नेता एवम पदाधिकारी शामिल हुए।

समारोह रविवार 05 मार्च 2023 समय दोपहर 12 बजे, लालबहादुर शास्त्रीय शाला प्रांगण,बिलासपुर में आयोजित की गई थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगभग 03 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सम्मेलन में विशिष्ठ अतिथि के रूप में अरूण यादव संरक्षक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री, डॉ. स्वपन घोष राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. करण सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिनेश यादव राष्ट्रीय महासचिव, रंजीत रंजन सांसद, अशोक सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव, डी. आर. यादव राष्ट्रीय सचिव, राम कुमार यादव विधायक छ.ग.,जगदीश यादव , राष्ट्रीय महामंत्री,मनोज यादव राष्ट्रीय सचिव,श्रीमती पूर्णिमा यादव रा.अ. महिला प्रकोष्ठ. द्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव छ.ग.,उदय प्रताप सिंह संरक्षक पूर्व रा. अध्यक्ष, सत्यप्रकाश सिंह यादव रा. उपाध्यक्ष,प्रमोद चौधरी ,रा. महासचिव, मधुसुदन यादव ,सासद, बिग्रेडियर प्रदीप यदु रा. प्रभारी अहिर रेजीमेंट, बलबीर सिंह यादव प्र. सचिव शताब्दी समारोह, प्रदीप बेहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष यु. प्र.मा.आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यादवों ने कहा कि यादवों का इतिहास 5000 वर्ष पुराना रहा है,भगवान कृष्ण यादव वंश के ही थे यादवों ने समय समय पर जब भी जरूरत पड़ी है समाज के लिए अपना सब कुछ बलिदान किया है। त्रेता युग में भगवान कृष्ण ने अत्याचारी कंश से लोगो को मुक्ति दिलाने अपना घर परिवार सब छोड़ दिया था इसी तरह आज कलयुग में भी यदुवंशी देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने में सबसे आगे है।

रेजांगला में भारत चीन युद्ध में भारत के 117 अहीर सैनिकों की शौर्य की चर्चा आज तक पूरी दुनिया में होती है। जब अहीर जवानों के वीरता के सामने चीन के सैनिकों को झुकना पड़ा था। इसके बाद भारतीय सेना ने रेजांग ला चौकी बचा ली थी। इस लड़ाई में 120 सैनिकों ने चीन के 400 सैनिकों को मार गिराया था। वहीं 117 जवान शहीद हो गए थे जिसमें 114 अहीर थे।

इस सम्मेलन के माध्यम से यदुवंशियों ने उन्हीं वीर सपूतों को अपने सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए 114 शहीदों की खून से सने अस्थि कलश की पूजा अर्चना कर सम्मेलन की शुरुवात की।

यदुवंशियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अहीर रेजिमेंट की स्थापना को अपना समर्थन देने की मांग रखी। साथ ही यादव समाज की पूरे देश भर में कितनी जनसंख्या है इसके आकलन के लिए जातिगत मतगणना की मांग भी रखी तथा आगामी विधान सभा में यादव जाति को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की मांग मुख्यमंत्री से की।

कार्यक्रम के आयोजक भुवनेश्वर यादव (प्रदेशाध्यक्ष) एवम रामशरण यादव (महापौर बिलासपुर) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की संगठन एवम समाज के सभी पदाधिकारियों ने जमकर सराहना की ।