पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की फाउंडर/प्रेसिडेंट श्रीमती पायल लाठ को राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा द्वारा किया गया सम्मानित

बिलासपुर : पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की फाउंडर/प्रेसिडेंट श्रीमती पायल लाठ को अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा द्वारा सम्मानित किया गया।
“अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा द्वारा राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के फाउंडर/प्रेजिडेंट श्रीमती पायल लाठ को उनके द्वारा मानव समाज के लिए किए जा रहे उनके उत्कृष्ठ सेवा कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल महासभा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी / कार्यकर्तागण एवम समाज के गणमान्यजन और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
ज्ञात हो कि “पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन” द्वारा बिलासपुर क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण अंचल के पिछड़ी आदिवासी गावों में जाकर उन्हें कड़कड़ाती ठंड से बचने गर्म कपड़े, कंबल एवम खाने पीने के समान वितरित किया गया था। साथ ही मजदूर, गरीब एवम आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के पढ़ने वाले बच्चो को पढ़ाई की सामग्री जैसे कि पुस्तक, कापी, पेन,पानी बोतल, टिफिन स्कूल बैग आदि वितरित कर बड़ी राहत पहुचाने का कार्य किया गया है।
इसी तरह शासन के अनेक कार्यक्रमों में जिला प्रशासन , जिला पुलिस प्रशासन व नगर निगम आदि के द्वारा चलाए जा रहे अनेक सामाजिक कार्यक्रमों/योजनाओं में सहयोग प्रदान कर समाज को मद्दे पहुंचने का सराहनीय कार्य लगातार उनके द्वारा की जा रही है,उनके इन्ही सराहनीय कार्य को देखते हुए बिलासपुर नगर निगम ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया है। अपने इन्ही सराहनीय कार्य के लिए पायल लाठ अनेक मंचो में सम्मानित भी की जा चुकी है। इसी कड़ी में अग्रवाल महासभा द्वारा राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया है। उनके इस सम्मान के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगो ने उन्हें बधाई दी है।