बड़ी खबर ( वीडियो ) : होली के पूर्व मनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की होली, भूपेश सरकार ने मानदेय बढ़ाया, डोल तासे के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने निकाली आभार रैली

बिलासपुर : होली के एक दिन पहले प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का मानदेय बढ़ाकर होली का बहुत बड़ा उपहार प्रदान किया है।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधान सभा का बजट सत्र चल रहा है सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के मानदेह को बढ़ाने की घोषणा की। जिसके बाद पूरा सदन भूपेश है तो भरोसा के नारो से गूंज उठा।

पिछले 50 दिनो से आंदोलनरत कार्यकर्ताओ को जब इस बात की खबर लगी तो वे सभी खुशी से झूम उठे और अपने धरना स्थल कोनहेर गार्डन से डोल तासो के साथ रंग गुलाल से सराबोर नाचते हुए महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहा पहुंच कर सर्वप्रथम अपने अधिकारियों का धन्यवाद किया और मिठाई खिलाई।
बता दे की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का मानदेय पूर्व में 6500 थी जिसे बढ़ाकर अब प्रदेश सरकार ने 10,000 कर दिया गया है, वही सहायीकाओ को पूर्व में 3250 दिया जाता था जिसे बढ़ाकर अब 5000 कर दिया गया है,साथ ही मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को मानदेय 4500 दी जाती थी जिसे भी बढ़कर 7500 कर दिया गया है जिसकी घोषणा सदन में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई।