बिलासपुर
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष व लोकसभा सांसद अरुण साव ने अपने शासकीय बंगले में अपने समर्थकों के साथ होली मनाया

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री अरूण साव होली अपने कार्यकर्ताओ एवम समर्थकों के साथ नेहरू चौक स्थित अपने शासकीय बंगले में मनाया।
होली की सुबह 11 बजे से सांसद अरुण साव को रंग लगा कर होली की बधाई देने उनके समर्थकों का कार्यालय आना शुरू हो गया था, सभी ने सासद अरूण साव को होली का रंग लगाया और उनसे गले मिले ।
इस अवसर पर सांसद श्री अरुण साव भी बड़े ही सहजता के साथ सभी से मिले और रंग लगाया एवम पारंपरिक मिठाई गुछिया खिला कर सबका मुंह मीठा भी कराया।
होली के इस अवसर पर सांसद श्री अरूण साव ने सभी को होली की शुभकामनाओं देते हुए, बिलासपुर एवम प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।