वीडियो : विधायक शैलेष पांडेय की होली की जश्न में उमड़ा पूरा शहर, नगाड़े की थाप पर विधायक अपने समर्थकों के साथ जमकर ठुमके लगाए

बिलासपुर : शहर विधायक शैलेष पांडेय द्वारा आयोजित “होली मिलन समारोह” कार्यक्रम में पूरा शहर उमड़ पड़ा, जहा डोल, नगाड़े की थाप पर समर्थक जमकर थिरके जिसे देखकर विधायक भी अपने आप को रोक नही पाए और वे भी अपने समर्थकों के साथ जमकर ठुमके लगाए ।


शहर विधायक शैलेष पांडेय के विधायक कार्यालय में दोपहर 12 बजे आयोजित “होली मिलन समारोह” कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शहर के लोग पहुंचे थे ऐसा लग रहा था की जैसे कि पूरा शहर ही उमड़ा पड़ा हो, होली के तीसरे दिन एक बार पुनःहोली जैसा जश्न दिखाई दे रहा था। सभी लोगो ने नगाड़े की थाप पर जमकर थिरके।


विधायक बनने के बाद विधायक शैलेष पांडेय का यह दूसरा सबसे बड़ा आयोजन था। जिसमे उसकी ताकत एवम समर्थक दोनो दिखे। पहला उनका जन्मदिन का कार्यक्रम था जिस कार्यक्रम में पूरा शहर थम सा गया था। क्या अधिकारी.. क्या नेता.. क्या खास और क्या आम.. सभी को इस जन्मदिन में बुलाया गया था
कार्यक्रम स्थल होटल इंटरसिटी का मैरिज ग्राउंड भी उस दिन छोटा पड़ गया था। जगमाल चौक से गुरुनानक चौक तक गाड़ियों की लाइने लगी हुई थी गाड़ियों के पार्किंग के लिए जगह नहीं बचे थे ऐसा प्यार शहर वासियों ने अपने शहर विधायक शैलेष पांडेय पर उसके जन्मदिन पर लुटाया था वही प्यार और स्नेह आज इस “होली मिलन समारोह “में देखने को मिला।


इस “होली मिलन समारोह” में जहा अपनी मांग पूरी होने की खुशी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका विधायक के साथ होली खेलने पहुंची थी वही थर्जेंडर के लोग भी इस जश्न में शामिल हुए, रेलवे के कुलियों को भी आमंत्रित किया गया था, पत्रकारगण, नागरिक गण, व्यापारीगण, ब्राम्हण समाज के लोग, पार्षदगण, एल्डरमैन, सामाजिक कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई आदि सभी वर्गो के लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।