Loading ...
बिलासपुर

बड़ी खबर : विधायक शैलेष पांडेय ने विधानसभा में सिवरेज के कारण हो रही मौत का मामला सदन में उठाया 17 वर्षीय युवक आदित्य वैष्णव की मौत का 10 लाख मुआवजा देने की मांग की

बिलासपुर : विधायक शैलेष पांडेय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में बिलासपुर के सिवरेज के कारण हो रही मौत का मामला सदन में उठाया।

उन्होंने इस मामले को उठाते हुए कहा कि सीवरेज के कारण आए दिन बिलासपुर में हादसे हो रहे हैं। अब तक सीवरेज की वजह से कई मौते हो चुकी है। इस लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों 17 साल के एक बालक की मौत रिवरेज की वजह से हुई है, पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा दी जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि सीवरेज परियोजना बिलासपुर में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अब तक इसकी टेस्टिंग भी पूरी नहीं हो सकी है। जगह-जगह सीवरेज के नाम पर गड्ढे खोद दिये गये हैं, जिसकी वजह से आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। उन्होंने पिछले दिनों हुई 17 साल के लड़के की मौत पर दुख जताया।

विधायक शैलेष पांडेय द्वारा मामले में दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्यवाही की माँग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने जांच के निर्देश दिये, जिसके बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने इस प्रकरण में जांच की घोषणा की।

घटना को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय मंत्री को मामला संज्ञान में लेने के लिए निर्देशित किया, जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने जाँच की घोषणा की।

आपको बता दें कि होली के दिन बिलासपुर के तोरवा में रहने वाले आदित्य वैष्णव उम्र 17 साल जो कि अपने मामा के घर होली मनाने गया था का बंधवापारा, सरकंडा के पास सिवरेज चेंबर के लिए खोदे गए गड्डे में गिर जाने से मौत हो गई थी।