Loading ...
बिलासपुर

सरकंडा पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वालो के घरों में छापा मारकर किया गिरफ्तार, आरोपीयों के परिवार वाले सूचना देने के शक में दे रहे है नारी शक्ति टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां

बिलासपुर। शराब दुकान बंद कराने की मुहिम चला रही बंधवापारा ,सरकंडा की नारी शक्ति टीम के सदस्यों एवम उनके परिवार वालों को आते जाते हर रोज लगातार जान से मार देने एवम देख लेने की धमकियां मिल रही है,जिसे लेकर आज मोहल्लेवासी पार्षद श्याम साहू के नेतृत्व में समझाइस देने के लिए एक बैठक आयोजित किए थे, लेकिन अवैध शराब का धंधा चलाने वाली महिलाओं ने उनकी एक नही सुनी और तू तू मैं मैं करने लगी जिससे मामला शांत होने के बजाय उलझा ही रहा।

ज्ञात हो की सरकंडा बंधवापारा ड्रीम लैंड स्कुल के पास एक देशी शराब दुकान है स्कूल के पास होने के कारण यहां पर से गुजरते बच्चो को आये दिन शराबियो की छिटाकसी से गुजरना पड़ता है, जिसे लेकर क्षेत्र की नारी शक्ति टीम ने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर जिला प्रशासन से इस शराब भट्ठी को हटाकर अन्यत्र खोलने की गुजारिश की थी।

बाद में जब जिला प्रशासन द्वारा सुनवाई नही हुई तो मुहल्ले के लोग गांधी वादी नेता संजय के नेतृत्व में अनशन में बैठे थे जिसके बाद प्रशासन इस भट्ठी को 31 मार्च के बाद नये टेंडर में हटा देने की बात कह कर अनशन खत्म कराया था।

इस बात को लेकर जब वहा पर के कुछ अवैध शराब बेचने का धंधा करने वालो को जानकारी लगी तब से नारी शक्ति टीम के जितने सदस्य है उनसे आपसी रंजिश रखने लगे, हाल ही के दिनो मे इनके पतियों को अवैध शराब की बिक्री करते सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। जिससे इनका अक्रोश और भी बड़ गया है और ये पतियों के जेल से छूटने के बाद नारी शक्ति टीम के लोगो को देख लेने की बात कह कर लगातार धमका रहे है।

जिस बात को लेकर नारी शक्ति टीम के लोग काफी डरे हुए है ,आज मोहल्ले के पार्षद श्याम साहू के नेतृत्व में एक बैठक कर उनको समझाई भी देने मोहल्लेवासी गए हुए थे लेकिन उन्होंने किसी की नही सुनी और हो हंगामा होता रहा।